एलोवेरा जूस के 8 फायदे दे सकते हैं स्वस्थ शरीर
भारतीय घरों में हर बीमारी का इलाज किचन में ही मिल जाता है। लेकिन हमारे भाई बहिन उसका इस्तेमाल नहीं करते लेकिन मेरे घर के दो गमलो में एलोवेरा के पौधे हमेशा लगे रहते हैं। क्योंकि एलोवेरा देखने में भले ही छोटा-सा पौधा हो, लेकिन इसके गुण आश्चर्यजनक हैं।
एलोवेरा से बहुत से फायदे हैं चाहें आप सेहत के लिए, स्किन केयर के लिए, बालों के लिए इस्तेमाल कर रहे हों। मुझे एलोवेरा के फायदों के बारे में पता नहीं था। लेकिन बाद में जब मैंने रिसर्च शुरू की तो पता चला कि एलोवरा के बहुत सारे फायदे हैं।
इंटरनेट पर भी ज्यादातर लोग एलोवेरा के बारे में जानने के लिए
एलोवेरा के फायदे :
सेहत के लिए
स्किन के लिए
हेयर केयर के लिए
एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका
एलोवेरा को कई नामों से जाना जाता है। जैसे – हिंदी में घृतकुमारी, घी ग्वार, मराठी में कोरफाड़ा, तेलुगु में कलाबंदा, मलयालम में कुमारी, तमिल में कतरलाई, और बंगाली में घृतकुमारी जबकि अंग्रेजी में इसे Aloe Vera कहते है।
एलोवेरा रस के फायदे (Aloe Vera Juice Benefits)
एलोवेरा का रस न्यूट्रीशन का खजाना है। शरीर के हर अंग के लिए पोषक तत्व एलोवेरा में पाए जाते हैं। फिर चाहें सेहत, स्किन और बालों की ही हो। एलोवेरा में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
एलोवेरा हमारे पेट, स्किन के अलावा डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में भी फायदेमंद है। इसके अलावा आप ड्राई स्किन, सनबर्न और बालों की समस्या में भी इस्तेमाल किया जाता है।
हमारे आसपास फ़ास्ट फ़ूड बहुत ज्यादा मात्रा में खाया जाता जिसके चलते लोग मोटे होते जा रहे हैं अपने वर्कप्लेस यहां तक कि स्कूल , कॉलेज में भी लोग मोटापे से परेशान दिखाई देंगे । इन सभी बिमारियों की वजह हमारी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खाने की गलत आदतें हैं। एक स्टडी के अनुसार , बिगड़ी लाइफस्टाइल के कारण ही हमारे देश की 5% से ज्यादा आबादी मोटापे झूझ रही है।
भारतीय हृदय संगठन (Indian Heart Association) जैसे संस्थान भारत में मोटापा को महामारी घोषित कर चुके हैं। ऐसे में अगर रोज एलोवेरा जूस को पिया जाए, तो हम आसानी से इस बीमारी से छुटकारा पा सकते हैं। एलोवेरा एंटी-इन्फ्लेमेटरी तत्वों से भरपूर होता है, ये हमारे वज़न को काम में कारगर साबित होता हैं।
एक रिसर्च के मुताबिक, एलोवेरा का सेवन करने से ज्यादा खाने से होने वाले मोटापे को कम करने में मदद मिलती है। शरीर में जमे हुए मोटापे को बहुत तेजी से कम करता है। इसके अलावा शरीर में मोटापे बढ़ाने की प्रक्रिया भी कम होने लगती है।एलोवेरा डाइबिटीज और फैट से हो रहे परेशान लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
2. एलोवेरा बीमारियों से लड़ने में है (Aloe Vera For Disease Resistance)
मौसम बदलने पर वायरल बुखार जैसी बीमारियां हमें जकड़ लेती हैं। ऐसे में एलोवेरा का सेवन हमें बहुत फायदा पहुंचाता है। एलोवरा के सेवन से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। एलोवरा से कोशिकाओं में नाइट्रिक ऑक्साइड और साइटोकिन्स का उत्पादन बढ़ जाता है। इस प्रकार हमारा शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है।
3. पाचन तंत्र प्रक्रिया के लिए एलोवेरा (Aloe Vera For Digestion for digestive system process)
आपका पेट तीखा और मिर्च-मसालेदार खाकर खराब होता है। इसके अलावा एसिडटी और कब्ज़ जैसी समस्याएं भी रहती हैं तो आप एलोवेरा रस का सेवन जरूर करें ।
एलोवेरा जूस में लैक्सटिव (Laxative) पाया जाता है। ये हमारे पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एलोवरा हमारे पाचन तंत्र को भीतर से डिटॉक्स करता है। एलोवरा कब्ज़ और आई बे आई के अलावा पेट के अल्सर में भी फायदेमंद है।
भारत में रिसर्च से पता चलता है कि एलोवेरा पेप्टिर अल्सर में भी फायदेमंद है। यह एच. पाइलोरी से निपटने में एंटी-बैक्टीरियल जैसा काम करता है।
वहीं, एक और भारतीय स्टडी से पता चलता है कि पेट से जुड़े रोगों में एलोवेरा के सेवन का कोई साइड इफैक्ट नहीं पाया गया है। हालांकि, अल्सरेटिव कोलाइटिस की बीमारी में एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
4. एलोवेरा के सूजन में होने वाले फायदे
हमारे शरीर में सूजन अक्सर ऑक्सीडेटिव नुकसान (oxidative damage) की वजह से होती है। इसके पीछे हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स भी जिम्मेदार होते हैं। फ्री रेडिकल्स अक्सर हमारी बॉडी सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं। एलोवेरा में काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट सूजन को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा का जूस पीने से शरीर की सूजन में कमी आती है।
5. एलोवेरा से गठिया में होने वाले फायदे (Benefits of Aloe Vera in Arthritis)
बढ़ती उम्र में हमारी हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं। हड्डियों की कमजोरी के कारण लोगों को जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, घुटने या गठिया की समस्या भी हो जाती है। एलोवेरा जोड़ों के दर्द में बहुत फायदेमंद साबित होता है। एक स्टडी के मुताबिक़, एलोवेरा ऑस्टियोआर्थराइटिस (osteoarthritis) के उपचार में बहुत कारगर साबित हुआ है।
लेकिन ऑस्टियोआर्थराइटिस में एलोवेरा जूस के इस्तेमाल पर और स्टडी करने की ज़रूरत है। लेकिन, ये बात सच साबित हो चुकी है कि एलोवेरा में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व के कारण इसका रस हड्डियों के दर्द से फायदा पहुंचाता है।
6. एलोवेरा कोलेस्ट्रॉल से लड़ता है
शरीर में इकठ्ठा होने वाला एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल ही मोटापे की अहम् वजह है। एलोवेरा का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से राहत मिलती है। कई स्टडी से पता चला है कि एलोवेरा हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इसलिए अगर प्रतिदिन एलोवेरा का जूस पिया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को सरल तरीके से काबू किया जा सकता है।
8. एलोवेरा हमारे दिल को स्वस्थ रखता है
दिल की बीमारी दुनिया की बहुत बड़ी समस्या बन चुकी हैं। अगर समय रहते हम इस पर ध्यान देते हैं तो इससे बहुत हद तक बचा जा सकता है। एलोवेरा दिल की बीमारी से बचाने में बहुत हद तक मदद करता है।
एलोवेरा दिल की समस्याओं, खासकर डॉक्सोरूबिसिन के साइड इफैक्ट से हमें बचाने में मदद करता है। अन्य रिसर्च के मुताबिक, ब्लड प्रेशर के जिन मरीजों ने 12 हफ्तों तक एलोवेरा का सेवन किया उनकी बीमारी में 15 प्रतिशत तक का सुधार पाया गया। एक दूसरी रिसर्च से पता चलता है कि एलोवेरा हमारे दिल के लिए रक्षा कवच के तौर पर काम करता है।
एलोवेरा को बतौर सप्लीमेंट लेने पर डायबिटीज़ के मरीजों के बी पी में गिरावट आती है। एक रिसर्च बताती है कि एलोवेरा एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) की रोकथाम में भी असरदार है।
Product Feature :-
- Use as a daily moisturizer for face, skin, hair, moisturizing after shave lotion for men and women, loaded with nutrients such as vitamins a, c, e, b12 folic acid and much more
- Healthier hair: Use as a hair gel or cleansing conditioner for strong, shiny and dandruff free hair, great for use as an aftershave, hair gel, or leave in conditioner for shinier, healthier hair
- Safety warning: For external use only, keep out of the reach of children and pets, avoid contact with eyes. Paraben Free
- Rub a very small amount on the inside of your elbow area to test for any allergic reaction before use, discontinue use if uncomfortable or if irritation occurs
- Consult your physician before using on the spots with injury, burns, eczema, or dermatitis










No comments:
Post a Comment